उत्तराखंड की चारधाम रेल परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि चारों धामों तक रेल कनेक्टिविटी के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन इस परियोजना की आधारशिला है। 40,384 करोड़ रुपये की लागत से तीन नई रेल लाइनें बनाई जाएंगी।
भूकंपीय क्षेत्र में विशेष तकनीक का उपयोग होगा। इससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

No comments:
Post a Comment